उपायुक्त ने किया नगर निकाय चुनाव कोषांग का मुआयना

गढ़वा: उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित सामग्री कोषांग का मुआयना किया। इस दौरान उपायुक्त ने कोषांग में चुनाव से संबंधित सामग्री के रख-रखाव पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। साथ ही कोषांग में पड़े चुनाव सामग्री का जांच भी किया। इस दौरान उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टी को दिये जाने वाले सामग्री के संबंध में गढ़वा के अनुमण्डल पदाधिकारी प्रदीप कुुमार से आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक अनिल क्लेमेंट ओड़ेया, श्रम एवं नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, पर्यवेक्षक उदय प्रताप, राजेश कुमार बरवाल भी मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment