गढ़वा: भाजपा सरकार के श्रम व नियोजन मंत्री राज पलिवार बुधवार को नगर परिषद चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के समर्थन में गढ़वा पहंुचे। इस दौरान उन्होने शहर के सोनपुरवा में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भाजपा पुरे राज्य में नगर निकाय चुनाव में भारी मतों से विजयी होगी। साथ ही उन्होने उद्घाटन के पश्चात पुरे गढ़वा शहर का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी पिंकी केशरी, उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा देवी, भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय, संतोष केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, चंदन जायसवाल आदि उपस्थित थे।
श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार पहुंचे गढ़वा किया सोनपुरवा में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कहा, पुरे राज्य में भारी बहुमत से होगी भाजपा की जीत
प्रकाशित तिथि -
April 04, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment