गढ़वा: नगर परिषद गढ़वा के चुनाव में राजद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने बुधवार को शहर के सहिजना इलाके में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने राजद अध्यक्ष प्रत्याशी मणिमा नारायण तथा उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मो. शमीम अंसारी के पक्ष में मतदान की अपील की।
इधर राजद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिमा नारायण के पक्ष में टंडवा व भगलपुर मुहल्ले के इलाके में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी मणिमा नारायण ने कहा कि नगर परिषद के विकास के लिए आप एक मौका दें। मै पुरी ईमानदारी से क्षेत्र का विकास करुंगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जमरुदीन अंसारी, सुरज सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment