पुलिस अधीक्षक ने किया भारतीय शिल्प व्यापार मेला का उद्घाटन

गढ़वा: शहर के टाउन हाॅल के समीप मंगलवार को भारतीय शिल्प व्यापार मेला का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि गढ़वा जैसे छोटे शहर में शिल्प व्यापार मेला का आयोजन यहां के लोगों की सुविधा के लिए बेहतर है। मौके पर मेला के प्रबंधक संजीव तिवारी ने बताया कि इस मेले में विभिन्न तरह के 75 स्टाॅल लगाये गये हैं। इस अवसर पर एसडीपीओ समीर तिर्की, गढ़वा थाना प्रभारी अनिल सिंह, समाजसेवी फिरोज खान, राकेश तिवारी, चंदन कश्यप, धर्मेन्द्र, आशुतोष रंजन आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment