राजद अध्यक्ष प्रत्याशी मणिमा के पक्ष में टंडवा में नुक्कड़ सभा आयोजित

गढ़वा: नगर परिषद चुनाव में राजद की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिमा नारायण के पक्ष में मंगलवार को टंडवा के विभिन्न वार्ड में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर वार्ड संख्या 18, 19, 20 तथा 21 के टांड़ी पर, रंका शाहपुर मोड़, भगलपुर, दबगर मुहल्ला, माली मुहल्ला, कंगल महतो के घर पास, रविदास टोला में राजकुमार मधेषिया की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी मणिमा नारायण ने विभिन्न वार्डो में मंगलवार को जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष मे लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जमरुदीन अंसारी, सुरज सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment