नगर उंटारी में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस ।


वंशीधर नगर  नगर पंचायत के भाजपा से नवनिर्वाचित अध्यक्ष  पद विज्या लक्ष्मी देवी के चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्त्ता व् उनके समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाते हुए विजयी जुलूस निकाला। विजय जुलुस हेंहो मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से निकल कर मुख्य बाजार होते हुए गोसाइबाग में जाकर समापन हो गया।   समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अबीर.गुलाल उड़ाते हुए नगर शहर भ्रमण किया। मुख्य सड़क एवं गलियों से होकर जिधर से भी विज्या लक्ष्मी देवी का काफिला गुजरा लोगों ने उनका अभिवादन किया। विज्या लक्ष्मी देवी जिंदाबाद  जिंदाबादए नगर पंचायत का नेत्री कैसी  होए  विज्या लक्ष्मी देवी जैसा होए जैसे नारोंके बीच पटाखों की गूंज नगर पंचायत क्षेत्र एवं गली कूचों में लगातार गूंजती रही। जुलुस में वार्ड पार्षद रंजन कुमार नीरज कुमार राज कुमार प्रसाद आदि लोग थे। जुलुस में भाजपा नेता मुक्तेश्वर पांडेय अमरनाथ पांडेय बाबूलाल दुबे मुकेश रजक कृष्णा राम सहित बड़ी संख्या में महिला व् पुरुष शामिल थे।

No comments:

Post a Comment