विघायक भानू ने किया कुम्बा में डैम सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास

-
 स्थानिय विधायक भानू प्रताप शाही ने प्रखंड के कुम्बा गांव में नहर पक्कीकरण और डैम सौंदयिकरण का विधिवत पूजा अर्चना नारियल फोड़कर व् शिलापट्ट हटाकर किया। उक्त योजना का कार्य कुम्बा गांव के पंडरवा  डैम से सोनवर्षा तक नहर पक्कीकरण व डैम सोंदयीकरण किया जाना है। जिसकी लागत साढ़े दस करोड़ रुपये का है। इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि आज के समय में क्षेत्र के किसानों की सबसे अच्छा दिन है उन्होंने कहा कि सोनबरसा तक पानी बिना किसी रूकावट के खेतों तक पहुंचेगा वहीं पानी की बर्बादी भी नहीं होगी जिससे किसानों में बी खुशहाली आएगी विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि कुम्बा गांव में बिजली सड़क उनके कार्यकाल में काम हुआ है साथ ही श्री शाही ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में पूर्व के जनप्रतिनिधि की नजर नहीं आती है विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं का स्वीकृत कराया गया है जिसमें एक यह भी योजना है इस मौके पर नसमो कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव हलिवंता पंचायत के मुखिया पंकज प्रताप देव मुखिया हरि ओम प्रकाश प्रखंड अध्यक्ष विभूति भूषण चौबे विधायक प्रतिनिधि लालमोहन प्रसाद संतोष कुमार चंद्रवंशी विजय माल भैया पंकज यादव ननकू राम कमला चौधरी राधा चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है

No comments:

Post a Comment