नगरउंटारी में भाजपा-बसपा व झामुमो के बीच उलझा चुनावी गणित।


नगरउंटारी: नगरउंटारी नगर पंचायत चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में सभी प्रत्याशियों ने अन्तिम जोर लगा दिया है। यूं तो चुनाव मैदान में एक दुसरे को पछाड़ कर आगे बढ़ने की होड़ में भाजपा, बसपा, राजद तथा दुसरी पार्टियां व निर्दलिय प्रत्याशी भी हाथ-पांव मार रहे हैं मगर मतदान से दो दिन पूर्व जो मतदाताओं के बीच से आम चर्चा चैक चैराहों पर चल रही है उसके अनुसार अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल निशान को बसपा का हाथी तथा झामुमो का तीर धनुष कड़ी चुनौती दे रहा है। भाजपा प्रत्याशी विजया लक्ष्मी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के सहारे भाजपा के परंपरागत मतों के सहारे अपनी स्थिति शुरुआती दौर से ही मजबुत बनायीं हुई है। मगर इनके सामने इनके पूर्व के जिला परिषद का कार्यकाल ही भारी पड़ रहा है। इनके जिला परिषद के रुप में कार्यकलाप से नाराज मतदाताओं को मनाने में यदि भाजपा सफल नही हुई तो इनके भी जित की राह आसान नही होगी। हालांकि बसपा के हाथी छाप से चुनाव मैदान में उतरी किरण के चुनावी कर्णधार ताहिर अंसारी के समर्थन के कारण मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण से भाजपा प्रत्याशी थोड़ी राहत महसुस करतीं दिख रही है। मगर इनके सामने झामुमो की नेहा कुमारी भी बड़ी चुनौती बनती दिख रही हैं। विषेषकर नेहा अपने स्वजातिय मतों के सहारे चुनावी गणित को नगरउंटारी नगर पंचायत को पुरी तरह से उलझा दी है। ऐसे में आनेवाला मतगणना के दिन जीत का सेहरा किसके सर पर बंधेगा इसके लिए इन्तजार करना होगा।

No comments:

Post a Comment