गढ़वा: विषुनपुरा थाना के पतिहारी गांव में कुरबान अंसारी बस के चपेट में आने से घायल हो गए । घायल कुरबान को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया , मगर चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया है।
जबकि एक अन्य खबर के अनुसार नगर उंटारी थाना के हनुमंता गांव में सोमवार केा रात करीब आठ बजे सिढ़ी से गिरकर रघु चैधरी घायल हो गया। घायल रघु का सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भर्ती कराया गया है।

No comments:
Post a Comment