गढ़वा/विश्रामपुर/मझिआंव: भारत बंद का गढ़वा जिले में मिला जुला असर देखा गया। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बंद समर्थक जिला मुख्यालय गढ़वा शहर को बंद कराने के दौरान जैसे ही फाॅरेस्ट कालोनी, रंका मोड़, दानरो नदी पुल के पास सड़क जाम कराने लगे, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए 40 बंद समर्थकों को हिरासत में ले लिया जिन्हे शाम को छोड़ दिया। वहीं बंद के दौरान बंद समर्थकों द्वारा गढ़देवी मोड़ के पास आॅटो रिक्सा चालकों के साथ हाथापाई करने की भी सूचना है। इधर रेहला के बी मोड़ पर आरक्षण विरोधी रैली सड़को पर निकाली गयी। आरक्षण के विरोध में भारत बंद के दौरान नप के साथ ही चारो प्रखंड क्षेत्र बिश्रामपुर,नावाबाजार उंटारीरोड व पांडू में बंद स्वतः स्फूर्त तथा प्रभावी रहा। वहीं मझिआंव में भारत बन्द का मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में मिला जुला असर दिखाई पड़ा। बन्दी के मद्देनजर थाना प्रभारी विनय कुमार के निर्देश पर बाजार के सभी चैक चैराहे एवं मोड़ पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
भारत बंद का गढ़वा जिले में मिला जुला असर देखा गया
प्रकाशित तिथि -
April 10, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment