कांग्रेस ने पलामू में चार बच्चों की मौत पर स्वास्थय मंत्री को बताया संवेदनहीन



गढ़वा: कांग्रेस नेताओं ने पलामू जिले के पाटन में रोटावायरस के टीका से चार बच्चों की हुई मौत पर रघुवर सरकार को संवेदनहीन बताया है। साथ ही इस सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि श्री चन्द्रवंशी गढ़वा पलामू में होने के बावजूद मृत बच्चों के परिजनों से नही मिले। उक्त आरोप कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व गढ़वा जिला के चुनाव प्रभारी आलोक दुबे तथा अमृत शुक्ला ने लगाया है। इस मौके पर श्रीकांत तिवारी, मो. आषिक अंसारी, प्रभात दुबे उर्फ बड़ु दुबे आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment