जनसम्पर्क के दौरान हनुमान नगर पहुंची मीरा, भाजपा के पक्ष में मतदान करने का किया अपील



गढ़वा: भाजपा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मीरा पाण्डेय ने हनुमान नगर में घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच सम्पर्क किया। सम्पर्क अभियान के दौरान मीरा ने हनुमान नगर के सर्वागींण विकास के लिए अपने चुनाव चिन्ह कमल निशान पर बटन दबा कर वोट देने की अपील की। जबकि भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय ने सहिजना मुहल्ले में जनसम्पर्क अभियान चलाकर मीरा पाण्डेय को चुनाव जिताने की अपील की। इस अभियान के दौरान मुकेश निरंजन सिन्हा, वीणा पाठक, सुमन मेहता, धनंजय तिवारी आदि मौजुद थे।




No comments:

Post a Comment