मझिआंव: मझिआंव थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर नगर पंचायत के
लोहरपुरवा निवासी अपहृत व मृत घोषित रघुनाथ सिंह शनिवार को थाना प्रभारी
के पास पहुँचे और शपथपत्र देकर कहा हुजुर हम जिंदा हैं। मेरा किसी ने
अपहरण नही किया है।
शपथपत्र में कहा गया है कि उसके सगे भाई विश्वनाथ सिंह एवं ममेरे भाई उदय
सिंह ने मेरी पत्नी तारा देवी को बहकाकर उससे मेरे अपहरण कर हत्या किए
जाने के सम्बंध में केस दर्ज कराया है। जिसे मझिआंव थाना में दर्ज किया
गया है जो पुरी तरह से मनगढंत और झूठा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी
देते हुए रघुनाथ सिंह ने बताया कि वह दिल्ली स्थित मोदी केमिकल अलकालीज
कंपनी लिमिटेड में पिछले पन्द्रह वर्षों से कार्य कर रहा हूँ। अपने
भाइयों के भय से घर नही जाकर रिश्तेदारों के घर रहकर वापस काम पर लौट
जाता था। मेरी पत्नी अपने मायके महुआडांड़ रहती थी। इसी दौरान मेरे भाइयों
ने खुद एवं मेरा जमीन बेचने के लिए मझिआंव थाना में मेरे अपहरण कर मार
दिए जाने के सम्बंध में केस दर्ज कराया था और मुझे मृत घोषित कर कुछ जमीन
भी बेंच दिया है। वर्तमान में मेरी पत्नी को कहीं छुपा दिया गया है ताकि
मैं उससे नही मिल सकूँ। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment