वंशीधर थाना के कुम्बा गांव में घर व गुहुं के बाझा में आग लगाने का मामला हुआ दर्ज ।


 वंशीधर नगर- वंषीधर नगर  थाना क्षेत्र के कुम्बा खुर्द ग्राम निवासी चरकु राम ने थाना मे आवेदन देकर ग्राम के एक दर्जन लोगों पर घर तथा घर के बाहर रखे गेहु के बोझा में आग लगाने का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके गांव के छतीश राम , ललन भुईया सहित अन्य दस लोग दो दिन पुर्व रात मे घर आकर जान मारने की धमकी दिया। उक्त समय घर मे अपनी पत्नी के साथ थे।उसने कहा कि धर मे आकर मारपीट करने वाले की संख्या मे दस से बारह था। किसी तरह जान बचाकर भागे। जब घर आए तो देखे कि घर के बाहर रखे गेहु के बोझा जलकर राख हो गया है, तथा घर का कुछ हिस्सा भी जल गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है।


No comments:

Post a Comment