नगर उंटारी प्लटफार्म से रेलवे पुलिस ने तस्कारों से 125 तोता के बच्चे को मुक्त कराकर वन विभाग सौपा


नगर उंटारी: वंशीधर नगर नगरउंटारी स्टेशन के प्लेटर्फाम से बुधवार की सुबह आरपीएफ के जवानो ने तस्करी के लिए ले जाया जा रहा करीब 125 तोता के बच्चा बरामद कर बन विभाग को सौपा। आरपीएफ के कारवाई से पक्षी तस्कर भागने मे सफल रहे। तोता के बच्चा विभाग को सौपने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी तोता जब्त कर लिया। वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी उदयशंकर ने सभी तोता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। बरामद तोता एक भी उड़ने की स्थिति मे नही था। रेलवे स्टेशन मे पदस्थापित आरपीएफ के जवान प्रवीण प्रजापति ने बताया कि प्लेटफार्म मे गस्ती के दौरान तीन पिजड़ो मे बंद तोता का बच्चा देखा। उक्त समय प्लेट फार्म मे लोगों से पुछताछ किया तो किसी ने बताने से इंकार किया। इसके बाद पिजंड़ो मे बंद तोता को जब्त कर वन विभाग को सौप दिया। 

No comments:

Post a Comment