गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद चुनाव का भारत बंद पर प्रभाव अजीबोगरीब देखा गया। राजद नेता व पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह बंद समर्थको के द्वारा व्यावसायियों को जबरन बंद कराने के विरोध में व्यावसायियों की सुरक्षा मंे गढ़देवी मोड़ पर कुर्सी डटा कर अपने कतिपय समर्थकों के साथ आज पूर्वाहन करीब 11 बजे देखे गये। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेष चैबे का तो समय ही खराब हो गया। बेचारे चैबे जी चले थे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गर्मी से तर-बतर होकर रंका मोड़ पर समर्थकों के साथ ठंडा पेय लस्सी से गला तर कर रहे थे तभी रंका के डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस का बंद समर्थकों से निपटने की टीम वहां पहंुची और बेचारे चैबे जी को बंद समर्थक समझ कर बस में बैठा कर पुलिस लाईन के लिए निकलने की तैयारी करने लगी। तभी कुछ कांग्रेसी आए। अन्य पुलिसकर्मियों को राजेश चैबे जी का परिचय कराया गया। फिर बेचारे चैबे को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि बंद के दौरान चुनाव प्रचार अभियान में बाधा देखकर वार्ड संख्या सात के प्रत्याषी बिरेन्द्र प्रसाद उर्फ करीमन के प्रचार गाड़ी के चालक ने बड़ा ही अनोखा तरकीब निकाला। अपने प्रचार गाड़ी को खड़ा कर वह खुद नाचने लगा जिससे राह चलते लोग उसे देख गढ़देवी मोड़ पर खुब आकर्षित हुए।
भारत बंद पर चढ़ा निकाय चुनाव का रंग व्यावसायियों की सुरक्षा में सड़क पर निकले गिरिनाथ कांग्रेस प्रत्याशी राजेष को पुलिस ने पकड़ा
प्रकाशित तिथि -
April 10, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment