मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर-तीन घायल




मझिआंव:मझिआंव सुंडीपुर मुख्य पथ पर राणाडीह गांव में दो मोटरसाइकिल सवारों में आमने सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए।इनमे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बेहोस हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों की सुचना पर आयी कांडी थाना की पुलिस द्वारा तीनो घायलों को मझिआंव स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया।घायलों में दो युवकों की पहचान पलामू जिले के जपला थाना के गेरूराही गांव के रोहित कुमार एवं राजु कुमार के रूप में की गई है।जबकि दुसरे बेहोश मोटरसाइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है।घायल ने बताया कि वे कांडी स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे।इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार उक्त ब्यक्ति ने जोरदार टक्कर मार दी।चिकित्सक द्वारा तीनो घायलों की प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।खबर लिखे जाने तक बेहोश ब्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी।
राजू रंजन


रोहित कुमार






No comments:

Post a Comment