15 प्रतिषत हुआ मतदान
गढ़वाः गढ़वा नगर परिषद तथा नगर उंटारी नगर पंचायत के चुनाव को ले मतदान सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच षांतिपूर्ण शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदानकेन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी -लम्बी कतार लगाकर, पुरूष तथा महिला खड़ा होकर वोट देने के लिए अपने - अपने बारी का इंतजार करते देखे गये। सबसे ज्यादा सुबह से टंडवा बुथ पर लम्बी कतार देखा गया। सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिषत मतदान पड चुका था। । मतदान केन्द्रो पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच मतदाता निष्पक्ष वोटिंग करते दुखे गए । मतदान करने बुजुर्ग विकलांग मतदाता भी वोट देने के लिए उत्साहित देखे गए। प्रत्यषी तथा इनके सर्मथक भी मतदान केन्द्रों के बाहर मुस्तैद दिखे। मतदान के दौरान समाहरणालय के पास मतदान केन्द्र पर भाजपा प्रत्याषी के पति संतोष केषरी तथा झामुमो नेता धीरज दुबे के बीच गरमागरमी बहस मतदान केन्द्र के अंदर जाने को लेकर हो गया । वार्ड ग्यारह में भी वार्ड पार्षद प्रत्याषी सत्यवती देवी तथा रेणु पांडेय के बीच बहस होते देखा गया। उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा तक तथा पुलिस कप्तान मो अर्षी भी मतदान केन्द्रो का निरीक्षण पर्वेक्षक के साथ करते देखी गयी।


No comments:
Post a Comment