गढ़वा: ग्राम स्वराज अभियान का महासम्मेलन शनिवार को स्थानीय वन विभाग के सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास का उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुकों को सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त चन्द्रमोहन कश्यप ने कहा कि 2018-19 के 90 प्रतिशत लाभुकों का पंजीयन हो चुका है। उन्हे बहुत जल्द प्रथम किस्त की राशि निर्गत हो जाएगी। मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 20 पंचायत स्वयं सेवक, 5 प्रखंड समन्वयक तथा धुरकी बीडीओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी विमलेष विश्वकर्मा, जिला सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह, गढ़वा बीडीओ जागो महतो आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment