गढ़वा: गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घटी अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार पहली घटना डंडई मेराल सड़क में भेड़ियारी रोड में अनियंत्रित होने से बाईक सवार संतोष राम घायल हो गया। वहीं दुसरी घटना में डंडई थाना क्षेत्र के भेड़ियारी पुल के पास स्कुटी सवार महिला को पिछे टेम्पो ने धक्का मार दिया जिससे स्कुटी सवार गायत्री देवी घायल हो गयी। तीसरी घटना मझिआंव गढ़वा मार्ग में अटौला गांव के पास सड़क पर खड़ी महिला को टेम्पो ने धक्का मार दिया जिससे सोनपुरवा निवासी शोभा देवी घायल हो गयी। सभी का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है।
अलग-अलग घटी सड़क दुर्घटना में महिला समेंत तीन लोग घायल
प्रकाशित तिथि -
April 28, 2018
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment