अवैध बालू के साथ पांच ट्रैक्टर चालकों को पुलिस ने किया गिफ्तार

गढ़वा: नगर उंटारी के एसडीपीओ के नेतृत्व में अवैध बालू चोरी के खिलाफ पुलिस के द्वारा बड़ा करवाइ करते हुए कोल्ह रोड के केतार मोड से पांच बालू लदा ट्रैक्टर समेत इसके सभी पांचों चालकों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी गढ़वा के पुलिस अधीक्षक मो0 अर्शी ने दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उक्त कार्रवाइ किया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों में केतार थाना के सिंहपुर गांव का बिमलेश राम , ताली गांव का राहुल कुमार तथा अंकित गुप्ता, परसोडीह गांव का छोटन राम तथा प्रमोद कुमार शामिल है।   

No comments:

Post a Comment