कांडी / गढ़वा: स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के लोका गांव में ग्राम स्वराज योजना के तहत मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुरूआत एक बच्चे को ड्रौप पिलाकर किया। इस मौके पर मंत्री श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि झारखंड के बच्चे व गर्भवती महिलाएं स्वस्थ्य रहे , इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 अप्रैल से 7 मइ तक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गढ़वा जिले के वैसे 651 बच्चों को तथा 228 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा जिनका टिकारण नहीं हो पाया है।
मंत्री श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि वे झारखंड के सबसे पिछड़े लोका गांव से इस अभियान की स्वयं शुरूआत इसलिए कर रहेे हैं कि पिछड़ा से पिछड़ा इलाके के भी बच्चे व महिलाएं सुरक्षित और स्वस्थ्य रहे। उन्होंने कहा कि पुरे झारखंड में इस अभिायन के तहत टीकारण से वंचित 3903 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। मंत्री श्री चन्द्रवंशी ने बरडीहा तथा कांडी प्रखंड के इलाके के विकास के प्रति प्रतिबद्धता दुहाराते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही प्रखंड बना था , तथा इस इलाके में बिजली सड़क की व्यवस्था हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज योजना के तहत चिन्हित लोका जैसे सभी दलित बस्ति में सरकार की सभी विकास योजना चलाकर ऐसे विकसित गांव की श्रेणी में लाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार से लेकर झारखंड की रघुबर सकार कृतसंकल्पित है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की पुरी टीम आज लोका गांव पहुंची जिसमें गढ़वा के सिविलसर्जन डाॅ टी हेम्ब्रम भी शामिल थें , जबकि कार्यक्रम का संचालन डाॅ कमलेश के द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री चन्द्रवंशी ने किया टीकाकरण अभियान की शुरूआत
प्रकाशित तिथि -
April 23, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment