गढ़वा नगर निकाय चुनाव को ले भाजपा गंभीर ब्राहम्णो को साधने में लगे हैं राजपलिवार, धर्मपाल भी डाले है डेरा

गढ़वा: मोदी लहर के नाम पर अबतक लोकसभा का 2014 एवं 2015 का विधानसभा चुनाव में झारखण्ड में भी शिखर पर पहंुची भाजपा नगर निकाय चुनाव को ले काफी गंभीर दिख रही है। इस चुनाव में भाजपा कितना गंभीर है इसका आकलन इससे किया जा सकता है कि झारखण्ड सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री तथा गढ़वा जिले के प्रभारी मंत्री राज पलिवार पिछले दो दिनो से यहां कैम्प कर रहे हैं। श्री पलिवार इस दौरान गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पिंकी केशरी तथा उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा देवी को चुनाव जिताने के लिए चुनाव कार्यालय का फीता काटने से लेकर ब्राहम्णों के साथ गोपनीय बैठकें भी कर रहे हैं। 

तात्पर्य यह कि भाजपा को ब्राहम्ण मतदाता के लिए इनके ब्राहम्ण विधायक सत्येन्द्र तिवारी पर शायद अब भरोसा नही रह गया है। ऐसा इसलिए कि गुरुवार को चिनिया रोड में गौतम ऋषि नगर में राज पलिवार ने ब्राहम्णों के साथ बैठक किया। बैठक में भाजपा के पक्ष में उन्होने मतदान करने के लिए इस समाज के लोगों को खुद को ब्राहम्ण बताते हुए जाति दुहाई देकर मतदान करने का अपील किया। 

इतना ही नही भाजपा के प्रदेष के संगठन मंत्री धर्मपाल भी गढ़वा पहंुच गये हैं। धर्मपाल का गढ़वा पहंुचने को ले कई तरह के कयास लगाये जे रहे है। माना यह जा रहा है कि भाजपा के अंदर जो खेमाबंदी है उसे पाटने की जवाबदेही धर्मपाल ने खुद संभाली है। तात्पर्य यह कि भाजपा यहां निकाय चुनाव जितने के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगाती दिख रही है। इसका आकलन मंत्री व संगठन महामंत्री के दोनो मोर्चे पर मोर्चाबंदी पर किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment