चतरा को हरा गढ़वा का क्वाटरफाईनल में प्रवेश, प्रियान्शु मैन आॅफ द मैच घोषित

गढ़वा:झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गढ़वा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 अन्तर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पुल बी के अन्तिम लीग मैच में शुक्रवार को मेजबान गढ़वा ने चतरा को चार विकेट से पराजित कर क्वाटर फाईनल के प्रवेश किया। इस मैच में गढ़वा के प्रियान्शु राज को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।

आज के इस मैच में चतरा ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए चतरा की टीम 28.3 ओवरों में 84 रनों पर ही सिमट गयी। चतरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बिपिन कुमार ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं रौशन कुमार गंझु ने 10 रनों का सहयोग किया। गढ़वा की ओर से गेन्दबाजी करते हुए प्रियान्शु राज ने 10 रनों पर 3, मो. सारिक अंसारी ने 36 रनों पर 3 तथा धीरज कुमार कुशवाहा ने 2 रनों पर एक विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गढ़वा की ओर से राहुल राज ने 24, साहिल सिदद्की ने 21 तथा अंकित तिवारी ने नाबाद 18 रनों की पारी खेली। चतरा की ओर से गेन्दबाजी करते हुए प्रत्युश प्रभव ने 19 रनों पर 4 तथा चंदन कुमार ने 24 रनों पर 2 विकेट प्राप्त किया। सचिव संजय कुमार सिंह द्वारा मैन आॅफ द मैच प्रियान्शु राज को दिया गया।

No comments:

Post a Comment