नगर निकाय चुनाव को ले गिरिनाथ ने विधायक प्रतिनिधि व निवर्तमान अध्यक्ष पति संतोष पर किया अटैक, पत्रकार वार्ता में आडियो किया जारी, संतोष ने कहा, हार के डर से घबरा गये हैं गिरिनाथ ।




गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना कर लड़ रहे राजद के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने आज भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केषरी के पति व विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी बड़ा अटैक करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जिसमें गिरिनाथ सिंह ने पिंकी केशरी अध्यक्षीय काल में नगर परिषद को चारागाह बनाने का आरोप लगाते हुए संतोष केशरी पर प्रधानमंत्री आवास समेंत सभी तरह के योजना में अवैध वसूली का आरोप लगाया है ।

इधर इस मामले में संतोष केशरी ने कहा कि हार के डर से गिरिनाथ घबरा गये हैं इसलिए अनाप शनाप व गलत आरोप लगा रहे हैं। दुसरे पर आरोप लगाने से पहले गिरिनाथ सिंह को खुद अपने गिरेबान झाकना चाहिए।

No comments:

Post a Comment