गढ़वा: जिला मुख्यालय गढ़वा में नगर परिषद तथा नगरउंटारी में नगर पंचायत चुनाव को स्वच्छ और निष्प़क्ष ढंग से संपन्न कराने की प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गयी है। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर शनिवार (14 अप्रैल) को मतदाता जागरुकता रैली निकाली जाएगी। जिला प्रशासन की तैयारी है कि गढ़़वा नगर परिषद के सभी मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया जाए।
उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उपायुक्त डा. अरोड़ा ने कहा कि इस चुनाव को लेकर चिन्हित चेकनाका पर वाहनांे की जांच के उद्देश्य से विगत 8 अप्रैल से 16 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक 24 घंटे स्टैटिक दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही मतदान को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध भी किये गये हैं। शान्तिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर जहां मतदान के दिन पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी वहीं सभी मतदान केन्द्रांे पर पेट्रोलिंग पार्टी, मोटरसाईकिल दस्ता के साथ भी नजर रखी जाएगी। उन्होने कहा कि मतदान के प्रतिशत बढ़ाने को लेकर शनिवार को प्रातः सात बजे मतदाता जागरुकता रैली निकाली जाएगी। उन्होने बताया कि चुनाव को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए अधिकतम सुविधा दी जाएगी। साथ ही बेहतर सुविधा वाले मतदान केन्द्र के प्रधानाध्यापक तथा बीएलओ को इस कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर सामान्य आब्जर्वर गढ़वा व नगरउंटारी, गढ़वा अनुमण्डल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, नगरउंटारी अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, डीपीआरओ अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment