गढ़वा में रोटावायरस टीकाकरण की हुई शुरुआत

गढ़वा: सदर अस्पताल गढ़वा में शनिवार को रोटा वायरस टीकाकरण की शुरुआत की
गयी। उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने एक बच्चे को रोटावायरस प्रतिरक्षण की
दवा देकर इसकी शरुआत कीं। इस मौके पर उन्होने कहा कि डायरिया से होने
वाले बच्चों की मौत को अब रोका जा सकता है। गढ़वा जिले में अब रोटावायरस
वैक्सीन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व प्रतिरक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध होगी।
        इस मौके पर सिविल सर्जन डा. टी हेम्ब्रम, उपाधीक्षक डा. एनके रजक, डा.
जियाउल हक, डा. जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बताया गया कि
रोटावायरस वैक्सीन एक ऐसी प्रतिरक्षण दवा है जो डायरिया से बच्चों की
होने वाली मौत को रोक पाएगा। बताया गया कि डायरिया से होनेवाले मौत में
पचास फीसदी मौत वायरल डायरिया की वजह से होती है। ऐसी परिस्थति में
बच्चों में होनेवाले वायरल डायरिया को अब रोका जा सकता है। इसके लिए
शुन्य से एक वर्ष के तक के बच्चों को तीन खुराक दी जाएगी जिसमें डेढ़ माह,
ढ़ाई माह तथा साढ़े तीन माह के बच्चों को रोटावायरस का टीकाकरण दिया जाएगा।
साथ ही एक वर्ष से कुछ अधिक उम्र के बच्चों को भी इसका टीकारण दिया जा
सकता है।

No comments:

Post a Comment