गढ़वा: गत सप्ताह रमना थाना के रोहिला गांव में घटी डकैती की घटना मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए इस डकैती कांड में शामिल छह में चार डकैतो को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार डकैतो के पास से पुलिस ने लूट की राशि में 1 लाख 35 हजार रुपये नकद, करीब पांच लाख रुपये के लूटे गये जेवरात तथा कुल छह हथियार व 54 गोलिया बरामद किया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत तीन अप्रैल की रात्रि रमना थाना के रोहिला गांव में छह अपराधियों द्वारा गणेश सिंह के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। रमना थाना कांड संख्या 26/18 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें रमना, नगरउंटारी, धुरकी के थाना प्रभारी को शामिल किया गया था। तभी आठ अप्रैल की रात्रि सूचना मिली कि तुलसीदामर के पास दो बाईक पर सवार होकर छह लोग जा रहे हैं जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस जब वहां पहंुची तो पुलिस को देखकर वे भागने लगे। इनमें चार को गिरफतार कर लिया गया। गिरफतार अपराधियों में धुरकी थाना के खाला गांव निवासी खुस्तर अंसारी, विशुनपरा के मधुरी गांव का सददाम अंसारी, रमना के सिदी गांव का अब्दुल कुदुस तथा सिंगरौली (यूपी) के सोलन गांव का समीर अली के नाम शामिल हैं। इनके पास से कुल छह हथियार जिसमें दो बड़ा हथियार तथा चार छोटा हथियार बरामद किया गया। साथ ही इनके पास लूटी गयी राशियों में 1 लाख 35 हजार नकद, करीब पांच लाख रुपयों के सोने व हीरे के जेवरात, नाईन एमएम के सात जिन्दा कारतूस, थ्री फिफटीन के आठ तथा बीस बोर के 39 कारतूस बरामद किये गये। साथ ही लुटेरो के पास से दो बाईक भी बरामद किया गया। एसपी श्री अर्शी ने बताया कि सभी अपराधी उग्रवादी के नाम पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके लिए अपराधियों ने चितकबरा वर्दी पहनकर डकैती करने घर में घुसे थे। उन्होने बताया कि इस घटना के उदभेदन के लिए बनाये गये टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एसडीपीओ नीरज कुमार, नगरउंटारी थाना प्रभारी निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment