कदाचार में पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्काषित

रमना -जैक द्वारा प्रतिनियुक्त प्रवेक्षक प्रोफेसर डीपी पाडेय और उमेश सहाय ने शुक्रवार को रमना के राजकीय मध्य विद्यालय सिलिदाग एक व जामा दो उच्च विद्यालय का औचक निरिक्षण किया |इस दरम्यान सिलीदाग एक परीक्षा केन्द्र मे कदाचार करते हुए छात्रा शशिकला कुमारी (रॉल कोड 32075 एवं रॉल नम्बर 0097) को पकड़ कर परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया है।वही वीक्षकों को तत्काल वीक्षण कार्य से हटाते हुए परीक्षा केंद्र से विरमित करने का निर्देश  दिया केंद्राधीक्षक सह बीईईओ महेंद्र राम को दिया है |इधर डीईओ मुक्ति रानी सिंह ने भी शुक्रवार को दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने  कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर सीएस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

No comments:

Post a Comment