वंशीधर नगर :- नगर निकाय चुनाव के अधिसुचना होने के बाद नामांकन के पहले दिन किसी भी पद के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नही किया। निवार्ची पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी वार्डो के वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिए कोषांग बनाया गया था। अध्यक्ष पद के कोषांग मे भुमि समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद, सीओ नगर अरूणिमा एक्का, उपाध्यक्ष कोषांग मे गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, वार्ड पार्षद प्रत्याशी के लिए बनाए गए कोषांग मे नगरउंटारी बीडीओ मुरली प्रसाद यादव, सगमा बीडीओ देवान्नद प्रसाद, रमना बीडीओ दयान्नद करजी, भवनाथपुर बीडीओ विशाल कुमार, बीसीओ गजनफर अली खान सहाय निवार्ची के रूप मे लगाए गए थे। पहले दिन के नांमाकन नही होने पर सभी निवार्ची व सहायक निवार्ची पदाधिकारी अपने अपने कोषांग में प्रत्याशी के इंतजार मे बैठे रहे।
उपाध्यक्ष पद के कोषांग में प्रत्याशी के इतंजार में बैठे गढ़वा एसडीओ
प्रकाशित तिथि -
March 16, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment