वंशीधर नगर :- नगरपंचायत चुनाव के अधिसुचना के बाद नामांकन के तीसरे दिन उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार तथा विभिन्न वार्ड के 30 वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने वाले लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। निवार्ची पदाधिकारी द्वारा निकाय चुनाव में अंचल कार्यालय में नामांकन प्रपत्र फार्म खरीदने का कार्यालय बनाया था वही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामांकन फार्म के लिए अनुमंडल कार्यालय बनाया गया था। तीसरे दिन के नामांकन में नामांकन फार्म खरीदने वालो में उपाध्यक्ष पद के लिए पीयूष जायसवाल,पूर्व प्रमुख लता देवी तथा संजय कुमार का नाम शामिल है। वार्ड नम्बर 1 से तीन वार्ड पार्षद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी ने नामांकन फार्म लिया जिसमें सुरेन्द्र राम, मो0 सुहेल खान तथा कादिर अंसारी के नाम शामिल है। वही वार्ड 2 में दिनेश कुमार शर्मा तथा राजीव रंजन कुमार ने नामाकंन फार्म खरीदा, वार्ड नम्बर 4 में कमलेश कुशवाहा तथा अमानुलाह ने नामांकन फार्म खरीदा। वार्ड नम्बर 06 से वार्ड पार्षद के लिए जमती देवी, वार्ड 08 में प्रवीण कुमार, नीरज कुमार तथा चंद्रप्रकाश, वार्ड नम्बर 10 में सुमित्रा पाल, वार्ड 11 में तीन प्रत्याशी ललीता देवी,राजकुमार सेठ तथा अशोक कुमार ने नामांकन फार्म खरीदा। वार्ड 12 में दो प्रत्याशी संध्या देवी तथा उर्मिला देवी,वार्ड 13 में चंचला कुमारी व हेवंती देवी, वार्ड 14 में तीन प्रत्याशी धनंजय कुमार, रंजीत कुमार तथा आमोद कुमार का नाम शामिल है। वही वार्ड 15 में राजकुमारी देवी, चन्द्रावती देवी, संजु देवी, वार्ड 16 में प्रियंका देवी, वार्ड 17 में चार वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने फार्म खरीदा जिसमें अवधेश राम, शशिकांत कुमार रवि, कामेश राम व कमलेश राम का नाम शामिल है।
उपाध्यक्ष पद के फार्म खरीदते पीयूष जायसवाल
प्रकाशित तिथि -
March 19, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment