थाना प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान

मझिआंव:- मझिआंव थाना के थाना प्रभारी विनय कुमार के निर्देश पर ब्लॉक मोड़ पर दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकल चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।और कहा गया कि अपने परिवार की भलाई चाहते हैं तो हेलमेट पहनने की आदत डाल लें, और नहीं तो अगली बार समझाया नहीं जाएगा, चालान काट दिया जाएगा।इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा बार बार हेलमेट पहनने के लिए चेतावनी दी जा रही है।लेकिन यहाँ के लोग नहीं समझ पा रहे हैं। इन्होंने कहा कि अभी के परिवेश में जिस तरह रोज मोटरसाइकिल दुर्घटना हो रही है और लोग घायल हो रहे हैं, उस हिसाब से हेलमेट पहनना लोगों को अति आवश्यक है।इन्होंने कि सरकार द्वारा सड़क परिवहन के जो मानदंड निर्धारित किये गए हैं। उसे हर वाहन चालक को पालन करना अनिवार्य है।इस मौके पर ए एस आई बी राम सहित पुलिस बल उपस्थित थे।

रिपोर्ट- संजीव कुमार पाठक ( मझिआंव )

No comments:

Post a Comment