शांति समिति की बैठक

कांडी:- कांडी थाना में मंगलवार को उप प्रमुख चिंता देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के दिन जूलूस में शराब पिकर शामिल होने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अश्लील व सौहार्द बिगाड़ने वाले गाना बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में सभी शाराब दूकान 23  से 25 मार्च तीन दिनों तक बंद रखने निर्णय लिया गया। साथ ही गांवों में बनने वाले देशी शराब भट्ठी संचालक पर भी नजर रखी जाएगी। बीडीओ गुलाम समदानी ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति पूर्ण पर्व मनाने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कहा कि दो दिन पहले से ही प्रखंड के सभी क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग होगी। थाना क्षेत्र में रामनवमी का जूलूस खरौंधा,जयनगरा,बनकट,सुंडीपुर,लमारी,पतीला,बलियारी,पखनाहा,कांडी,बहेरवा,नैनाबार, तथा रतनगढ़ गांवों में निकाली जाएगी।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि राम-लखन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, पिंकू पांडेय,श्यामबिहारी दूबे, मुखिया विनोद प्रसाद,कृष्णा दास,उप मुखिया अजीज अंसारी, मुर्तुजा अंसारी,निरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment