नगर परिषद चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण चार व पांच अप्रैल को

गढ़वा: नगर परिषद चुनाव को लेकर द्वितीय चरण का चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय के प्रषिक्षण कोषांग के द्वारा जारी कर दी गयी है। जारी सूचना के अनुसार चार व पांच अप्रैल को समाहरणालय के सभागार कक्ष में दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित की गयी है। इसके अन्र्तगत चार अप्रैल को पीठासीन पदाधिकारियों के पिन संख्या 1 से 44 तक प्रथम पाली में तथा 45 से 72 तक दुसरी पाली में वही पांच अप्रैल को प्रथम पाली में 73 से 101 तथा दुसरी पाली में 102 से 124 तक प्रशिक्षण होगा। इसी प्रकार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी का प्रषिक्षण चार एवं पांच अप्रैल को आयोजित किया गया है।

No comments:

Post a Comment