झामुमो के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याषी डा. असजद ने वार्ड तीन व चार में जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगे वोट

गढ़वा: झामुमो से गढ़वा नगर परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव मैदान में उतरे डा. असजद अंसारी का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। डा. असजद ने इस क्रम में आज गढ़वा शहर के वार्ड संख्या तीन एवं चार के मदरसा रोड इलाके समेंत आसपास के क्षेत्रों में लोगों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं घर-घर पहंुच कर अपने चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होने वार्ड संख्या तीन एवं चार की बिजली, पेयजल की समस्या को दुर करने का भी वादा किया।

No comments:

Post a Comment