उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ चैती छठ गढ़वा में संपन्न

गढ़वा: उदीयमान छठ केा अध्र्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर स्थानीय दानरो नदी समेत अन्य जलाशयों तथा घरों में लोगों ने उदीयमान सूर्य को अर्ध्य प्रदान किया।
        इस मौके पर स्थानीय दानरो नदी में स्टुडेंट क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब के द्वारा छठव्रतियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। नदी में एक ओर जहां छठव्रतियों के स्नान के लिए स्नानागर बनवाया गया था वहीं पुरे नदी की सफाई कर थाला भी बनवाया गया था। जबकि नदी में प्रकाश,साउण्ड आदि की भी व्यवस्था की गयी थी। छठमहापर्व को लेकर देर रात्रि नदी में मेला का आयोजन रहा वहीं अहले सुबह सूर्योदय के पश्चात छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्ध्य प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment