गढ़वा:- शहर के मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में 26 में वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने गीत और संगीत से समा बांधा और दर्शकों का मन मोह लिया . कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ. तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया . सन्ना एवं ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. विद्यालय विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्गार में कहा कि विद्यालय का मुख्य लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है और इस दिशा में विद्यालय सतत प्रगतिशील है . गत वर्ष इस विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा था . पिछले साल विद्यालय में सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया था .अब आगे की यात्रा और मजबूती से कर गोल्डन जुबली की ओर बढ़ने का लक्ष्य रखा गया है. निदेशक ने अभिभावक और बच्चों के स्कूल पर किए गए भरोसा का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि CRPF 172 बटालियन के कमांडेंट श्री सत्येंद्र मिश्रा ने भी विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की और कहा कि यहां के बच्चे सचमुच प्रतिभावान हैं। विद्यालय के संरक्षक डॉक्टर यासीन अंसारी ने कहा कि ब्राइट फ्यूचर स्कूल अपने नाम के अनुरूप कार्य कर रहा है. यहां के बच्चे शिक्षित होने के साथ-साथ सृजनशील और संस्कारित होते हैं. उन्हें इस विद्यालय के संरक्षक होने पर गर्व है . जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि ब्राइट फ्यूचर स्कूल विगत 25 वर्षों से शहर में शिक्षा का दीप जला रहा है . विद्यालय कम संसाधन और फीस में अच्छी शिक्षा देकर समाज सेवा कर रहा है . विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा नित्य विद्यालय के प्रगति और बच्चों के विकास के बारे में सोचते रहते हैं . उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अगर प्रयास करना है तो उन्हें मोबाइल और कंप्यूटर से वर्तमान में दूर रखिए साथ ही साथ अपने बच्चों की गतिविधि और संगति पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इसके बाद नर्सरी के बच्चोंद्वारा डांस प्रस्तुत किया गया . भारत के विविधताओं की झलक कार्यक्रम में देखने को मिला इसमें नागपुरी ,भोजपुरी , हरियाणवी पंजाबी,बंगाली ,मराठी जैसे गीतों की प्रस्तुति की गई . मिश्कात एवं ग्रुप ने हानिकारक बापू ,आसिया और सना ने रीमिक्स डांस, रिमझिम और ग्रुप में नाच मेरी जान , सोफी एंड ग्रुप में घूमर घूमर ,सभ्यता ने हवा हवाई, आरसी और ग्रुप में ओ रे चिरैया, तहसीन ने सलामत रहें, तौहीद और ग्रुप में कव्वाली , सचिन और ग्रुप ने ड्रामा , सिमरन एंड ग्रुप मैंने तुझको देखा, कनक और ग्रुप ने चंदा मामा ,तो सलोनी और ग्रुप मेरे मामा रे ,यागीज ग्रुप ने छोटा बच्चा जान के ,आसिया और ग्रुप सक करा,शम्मा तेरी अंखियों का यो काजल , धीरज और ग्रुप शिक्षक बनाम छात्र का नाटक, सना ऐ मेरे हमसफ़र, दीपक ने क्या हुआ तेरा वादा , यासमीन और ग्रुप कान्हा सो जा दिलकश और ग्रुप स्वागत से स्वागत, आसिया और ग्रुप चुरा लिया है तुमने शगूफी एंड ग्रुप पल्लू लटके, खुशी और ग्रुप तेरे जैसा यार कहां की प्रस्तुति पर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया .उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने स्कूली बच्चों के कार्यक्रम की काफी सराहना की.
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित भी किया गया. शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए तराना परवीन, सुनिधि और दीपक कुमार को बेस्ट न्यूज़ रीडर में आयशा खातून और आसिया नजर को, स्टूडेंट ऑफ द ईयर में प्रतीक उरांव, रिमझिम कुमारी और दीपक कुमार को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान के लिए सन्ना नाज को ,और सर्वश्रेष्ठ गतिविधि भागीदारी के लिए विद्यालय की शिक्षिका शगूफी नाज को समारोह में सम्मानित किया गया.
मंच का संचालन शगूफी नाज और इरशाद आलम ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने किया।
ब्राइट फ्यूचर स्कूल में 26 वां वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न
प्रकाशित तिथि -
March 24, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment