गढ़वा: पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रष्ट गढ़वा की ओर से रामनवमी के अवसर पर स्थानीय बीपी प्लाजा स्थित योग कक्षा रविवार की सुबह पंच कुडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गढवा के सभी योग कक्षाओं के योग शिक्षक एवं योग साधको ने भाग लिया।
इस मौके पर योग शिक्षक सुशील केशरी द्वारा यज्ञ कार्य सम्पन्न कराया गया। इस संबंध में श्री केशरी ने बताया कि आज के दिन ही स्वामी रामदेव जी महाराज ने सन्यास ग्रहण किया था। आज पूरे देश में गुरु पूजन एवं गुरुदक्षिणा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर जिला सह सह राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी ने गढवा के विभिन्न योग कक्षाओं के योग शिक्षकों को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उन्होने कहा कि ऋषि संस्कृति की रक्षा एवं इसके पुर्नप्रतिष्ठा से स्वामी जी का मिशन रंग ला रहा है और हम उस दिशा की ओर बढ रहे हैँ जब हर क्षेत्र में सन्यासी इस देश का मार्गदर्शन करेगा। उन्होने कहा कि यह मिशन विश्व शांति की स्थापना मे भी योगदान देगा। इस मौके पर सम्मानित होने वाले योग शिक्षकों में सुशील केशरी, प्रदीप केशरी, उपकार गुप्ता, चंपा तिवारी, प्रभा शुक्ला, पिंटू प्रजापति, रामदास मधेशिया, जय प्रकाश गुप्ता, पूनम देवी, हीरालाल अग्रवाल, पारस नाथ केशरी आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल, रविन्द्र कश्यप, संतोष कश्यप, अनिल शर्मा, दिलीप शर्मा, काशी नाथ केशरी, रामपति देवी, गीता देवी, लालमुनी देवी, रीमा देवी, इन्दुभूषणमिश्रा, विश्वनाथ दुबे, शिव साव, आनंद कश्यप, राजीव रंजन अग्रवाल, अंजना अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
पतंजली योग समिति द्वारा पंच कुंडीय महायज्ञ संपन्न, योग शिक्षक हुए सम्मानित
प्रकाशित तिथि -
March 25, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment