गढ़वा नगर निकाय चूनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद चूनाव में इसबार भाजपा झामुमो तथा राजद के प्रत्याशियों के चूनाव मैदान में उतारने में प्रमूख भूमिका निभाने वाले विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पूर्व विधायक व राजद नेता गिरिनाथ सिंह तथा झमुमो के प्रदेश महासचिव मिथलेश ठाकुर की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।क्योंकि भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी को टिकट दिलवाने के लिए जहां एक ओर विधायक तिवारी को एड़ी चोटी का जोर लगाना पडा था, वहीं दूसरी ओर राजद से मणिका पारायण एवं झामुमो से अनिता दत को क्रमश: गिरिनिथ सिह एवं मिथिलेश ठाकुर ने ही अपने-अपने दल से उतारा है। ऐसे में अपने प्रत्याशियों के जीत हार का ठिकरा इनके ही सिर पर फूटना तय है। वैसे भी इस निकाय चूनाव का आनावाले विधान सभा चूनाव का रिहर्सल माना जा रहा है। लिहाजा उक्त तीनों नेताओ के समक्ष अपना पाटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के जीत हार का  परिणाम काफी महत्व रखेगा। जहां तक चूनावी समीकरण का प्रश्न है, पहला मर्तबा सिम्बल पर हो रहे इस चूनाव में यूपीए एनडीए के साथ-साथ कुछ बागी भी ताल ठोककर उतर गये हैं जिन्हे नाम वापसी कराने मे यदि प्रभावी नहीं हूए तो इसका असर भी चूनाव परिणाम पर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment