पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने किया  कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

नगरउंटारी / गढ़वा: नगर उंटारी नगर पंचायत क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव व अलख निरंजन चैबे मानिक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर पूर्व विधायक श्री देव ने कहा कि जिस उम्मीदवार को पार्टी का चुनाव चिन्ह मिला है उसे तन मन धन से जिताने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष पद पूरी तरह से जीत रही हैं। अलख निरंजन चैबे ने कहा कि हम पूरी तरह से जीत पाएंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी चैधरी उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेश चैबे, दिनेश्वर चैबे, साकेत मिश्रा मिथिलेश चैबे, शिवमूरत चैबे,पुनीत शुक्ल, हरीश चैबे, राजेस कुमार राम, आशीष चैबे, लालमन राम, मुन्ना शुक्ल,चन्दन चैबे, शिव बच्चन राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment