राजद से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिका ने वार्ड 12 में चलाया जनसम्पर्क अभियान, कहा दुर करुंगी नाली व बिजली की समस्या

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद से चुनाव लड़ रही राजद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिका नारायण आज जनसम्पर्क अभियान के दौरान वार्ड संख्या-12 के मंगल भवन इलाके में पहंुची। इस दौरान उन्होने गढ़वा नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए मतदाताओं से घर-घर मुलाकात कर लालटेन छाप पर बटन दबा कर अपार मतों से विजयी बनाने की अपील की। मणिका ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके पक्ष में मतदान कर यदि उन्हे सेवा करने का मौका मिला तो वार्ड संख्या 12 के नाली एवं बिजली की समस्या का त्वरित निष्पादन करेंगी। जनसम्पर्क अभियान के दौरान राजद के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शमीम अंसारी, अमलेन्दु नारायण उर्फ छोटु केषरी, सूरज सिंह आदि मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment