विश्रामपुर थाना में शांति समिति की बैठक

रामनवमी को लेकर विश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुयी.बैठक की अध्यक्षता विश्रामपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव व संचालन शिक्षक अनीस अंसारी ने किया.बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने रामनवमी पर्व को सौहार्दय के साथ मनाने का निर्णय लिया ।
                थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व व जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जायेगी.शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.उन्होंने लोगो से अफवाह फैलाने व उससे बचने को कहा।

No comments:

Post a Comment