पांच पशु तस्कर गिरफ़्तार,13 मवेशी बरामद

पलामू:- विश्रामपुर पुलिस ने पांच पशु तस्करों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया.पुलिस ने तस्करों के पास से 13 पशु भी बरामद किया है.मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को सूचना मिली की पशु तस्कर गाय-बैल की तस्करी कर बाहर ले जा रहे है.थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस बल भेजा.पुलिस ने 13 पशुओं को ले जा रहे पांच पशु तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया.गिरफ़्तार पशु तस्कर सफीक अंसारी व मुस्लिम अंसारी रेहला थाना क्षेत्र के डीहरिया गांव के रहने वाले है.जबकि दो तस्कर पाण्डु थाना क्षेत्र के कजरू निवासी खुर्शीद अंसारी व इशहाक अंसारी है.एक आरोपी भरदुल यादव विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भलुवानी गांव का रहने वाला है.पशु तस्करों के पास से सात बैल व छः गाय सहित 13 पशु बरामद किये गये है.सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

No comments:

Post a Comment