अवैध बालू का उठाव कर रहे सात ट्रैक्टर जब्त

नगर उंटारी: अनुमंडल पदाधिकारी कामलेश्व नारायण व जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार नगर उंटारी के मार्चवार ग्राम से लौंगा नदी के तट से हो रहे अवैध बालू का उठाव कर रहे सात ट्रक्टर को जब्त किया। जब्त चार ट्रेक्टर पाल्हे ग्राम के समीप से तथा 3 ट्रेक्टर नगर उंटारी से जब्त किया है। जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सभी बालू लदा ट्रक्टर अवैध रूप से मार्चवार के लौंगा नदी से उठाव कर बेचने के ले जाया जा रहा था। सभी ट्रक्टर संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा बालू उठाव में शामिल लोगों के विरुद्ध चिन्हित कर करवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment