बरडीहा में नवल इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक का गोदाम सील





मझिआंव:बरडीहा बीडीओ नन्द जी राम ने रविवार को नवल इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक का गोदाम सील कर दिया. गोदाम सील होने के बाद बरडीहा प्रखंड के गैस उपभोक्ताओं के समक्ष एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. इस सम्बंध में बरडीहा बीडीओ नन्द जी राम ने बताया कि अनुमण्डल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गोदाम सील कर दिया गया है. इसके एक सप्ताह पुर्व इसी गैस एजेंसी द्वारा अवैध रूप से कांडी प्रखंड मुख्यालय में खोले गए गैस कार्यालय को सील किया गया था. इसके बाद शिकायत के आलोक में बरडीहा का गोदाम भी सील कर दिया गया है. जहां तक ग्रामीण क्षेत्रों के गैस उपभोक्ताओं के परेशानी का सवाल है तो इस बारे में अनुमण्डल पदाधिकारी को सुचित किया जाएगा.
इधर उज्वला योजना के कई लाभुकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उज्वला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की गृहणियों को निःशुल्क गैस एवं चूल्हा दिया गया है और गोदाम सील होते ही हम सभी के समक्ष भारी समस्या उत्पन्न हो गई है.लोगों ने अनुमण्डल पदाधिकारी से इस समस्या के निदान की मांग की है.

No comments:

Post a Comment