गढ़वा/रंका: सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पांडेय एवं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को रंका में जागरूकता अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चला रहे दर्जनभर से अधिक लोगों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट पहन कर चलें और यातायात नियमों का पालन करें।
इस मौके पर अधिकारियों ने बिना हेलमेट के दर्जनाधिक दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मानदंडों को बताया कहा कि जीवन अमूल्य है। अतएव बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन कदापि न चलाएं। वरना कभी भी भयंकर दुर्घटना घट सकती है। जिसमें आपके घर के परिवार तथा सड़क पर चल रहे अनजान लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है वाहन चलाते समय हमेशा अपने साइड लेन में चले व यातायात के नियमों का पूरी तरह पालन करें। ताकि सभी लोगों का सुरक्षित आवागमन निर्बाध रूप से जारी रह सके ऐसा करने से आप सभी तो सुरक्षित रहेंगे ही सरकारी तंत्र भी परेशानी से बचा रहेगा।


No comments:
Post a Comment