श्री राम सेवा समिति ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों को दिया श्रद्धांजलि

वंशीधर नगर :- सगमा:प्रखंड मुख्यल स्थिति बिरबल पंचायत के श्री राम सेवा समिति बीरबल के द्वारा  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों के श्रृद्धांजलि के रूप में कैंडल मार्च निकालकर एंव    आतंकवादी के पुतला जलाकर किया     जिसमें   श्री राम सेवा समिति बीरबल के   गांधी चौक बिरबल से  कैंडल  मार्च निकालकर   पूरे गांव में भ्रमण किया भ्रमण  करते हुए  मुख्य चौराहा गांधी चौक पर बिरबल  पहुंच गया । मार्च के दौरान युवाओं में काफी आक्रोश था सभी लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद  आतंकवाद विरोधी नारे और शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। वीर शहीदों की बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान, शहीदों तेरे अरमानो को मंज़िल तक पहुचायेंगे । पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे अनेकों नारे लगाए गए। बिरबल मुख्य चौराहे पर मार्च सभा में तब्दील हो गया जहां सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के लिए प्रार्थना किया । सभा को संबोधित करते हुए  जिला परिषद नंदगोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि आतंकियों ने कायराना हमला कर भारत माता के हृदय स्थली पर वार करने का काम किया है। अब वक्त इन आतंकियों को सबक सिखाने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुये कहा कि अब हमारे जवानों का बहुत रक्त बह चुका अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। श्री राम सेवा समिति बीरबल केसंरक्षक रामजन्म प्रसाद गुप्ता  पारसनाथ याद  ने कहा कि पाकिस्तान फिर एक बार यह बतलाया की वह कायर है,आज पूरा देश गुस्से से लाल है और गुस्सा क्यों न हों आज हमारे देश के लाल शहीद हुए हैं और हम यह बता दें कि कमजोर नहीं है इसका जवाब हमारा सेना जरूर देगा। श्री राम सेवा समिति के सदस्य   मणि शंकर विश्वकर्मा रविंद्र विश्वकर्मा चंद्रमणि यादव  ने कहा कि पाकिस्तान को खून की आंसू रोने के लिए मजबूर करे भारत सरकार पूरा देश उनके साथ है हमें अपने देश के भीतर के भी गद्दारों को बाहर भगाना होगा । इस मौके पर   आशीष विश्वकर्मा संतोष प्रजापति  कामेश्वर गुप्ता कामेश्वर यादव देवबंद यादव अनुपम कुमार एवं काफी जनसंख्या में आर एस एस के स्वयंसेवक एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment