मेराल थाना क्षेत्र के पेशका में अज्ञात के द्वारा गोली चलाने से दुल्हन का भाई हुआ घायल ,पुलिस जुटी मामले की छानबीन में

मेराल : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों, बैंक, रेलवे स्टेशन एवं शिक्षण संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों में बड़े ही उत्साह के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रखंड मुख्यालय में देशभक्ति के गीतों से वातावरण पूरी तरह गुंजायमान रही। एचडी मेमोरियल एसडी मेमोरियल स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई झांसी की रानी, भारत माता तथा बिरसा मुंडा के दरबार की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पर वीडीओ मनोज कुमार तिवारी, सीओ राकेश सहाय प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौबे सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह पतंजलि प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा की अध्यक्षता में सीओ राकेश सहाय, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ अंजू कुमारी, पशुपालन कार्यालय में डॉ प्रमोद कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर में प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे, थाना में प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी, मेराल पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया इंदु देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिन्हा, एचडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निदेशक ब्रजेश मिश्र की उपस्थिति में पूर्व जिप सदस्य व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन अलका तिवारी, बीआरसी में बीपीओ पूनम श्री, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य नगीना राम, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल में निदेशक धर्मेंद्र कुमार देव, गोपीनाथ सिंह बीएड कॉलेज में कॉलेज के डायरेक्टर स पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, भाजपा उत्तरी मंडल प्रखंड कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही सभी पंचायत कार्यालय, सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के सामूहिक झंडोत्तोलन में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार द्विवेदी, डॉ लाल मोहन, विजय प्रसाद, डॉ अनिल साह, रामसागर मेहता, महेंद्र प्रसाद, रूपु मेहता, वीरेंद्र नाथ तिवारी, डॉ दिनेश यादव आदि लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment