-गोसाईबाग मैदान में हुआ गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित


वंशीधर नगर:- अनुमंडल में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह बारिस होने के कारण अनुमंडलीय परिसर की जगह गोसाईबाग मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह गोसाईबाग में अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने तिरंगा झंडा फहराया। गोसाई बाग मैदान में  आयोजित मुख्य समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा 2019 का चुनाव होने वाला है , उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि अपने- अपने मत का सही उपयोग करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए चलाया जा रहा है । जो 2011 के जनगणना के अनुसार प्राथमिकता सूची में है उन्हें प्रधानमंत्री आवास का आवंटन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी पेंशन लाभुकों को डीवीटी के माध्यम से पेंशन का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा रहा है । इस वर्ष अभी तक 2328 नए पेंशन की स्वीकृति प्रदान किया जा चुका है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान का प्रावधान है। खाद्यान्न वितरण में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू कर दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि डिप्थीरिया,कुकर खांसी, टिटनस, पोलियो , टीवी खसरा,हेपटाइटिस बी से बचाव के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीब परिवारों के लिए दुर्घटना बीमा योजना, जो दुर्घटना में मृत्यु अथवा विकलांग होने पर ₹2लाख तक का बीमा, आंशिक रूप से विकलांग होने पर ₹1लाख तक का बीमा, कैंसर, किडनी तथा अन्य गंभीर बीमारियों पर दो लाख का बीमा सरकार द्वारा दिया जा रहा है। कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए रोजगार मुहैया कराए जा रहे हैं । जल संचयन के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि गांव- गांव में डोभा तथा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है जिससे जल का स्तर में सुधार हो ।
----------------------//---------
::-:: मैदानी कार्यक्रम में विद्यालयों ने लिया भाग:-मुख्य समारोह में प्रतियोगिता के लिए मार्च पास्ट के आयोजन में 4 विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय अधौरा, होली क्रॉस उच्च विद्यालय नया खाड़,राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल नगर उंटारी ,झांकी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय नगर उंटारी, होली क्रॉस उच्च विद्यालय नयाखाड़, राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर, अनुमंडलिय अस्पताल वंशीधर नगर, बाल विकास परियोजना वंशीधर नगर , नगर पंचायत , देश भक्ति गीत के लिए ग्लोबल पब्लिक स्कूल वंशीधर नगर,माँ नागिन शाही महिला महाविद्यालय वंशीधरनगर,जमा दो राजकीय उच्च विद्यालय वंशीधर नगर , मैदानी कार्यक्रम में ग्लोबल पब्लिक स्कूल वंशीधर नगर,राजकीय मध्य विद्यालय वंशीधर नगर,अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय वंशीधर नगर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय अधौरा,राजकीय मध्य विद्यालय अधौरा, राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर, राजकीय मध्य विद्यालय बिशनपुर,शारदायन शिक्षा निकेतन वंशीधर नगर, राजकीय उच्च विद्यालय वंशीधर नगर,माँ नगीना शाही महिला महाविद्यालय वंशीधर नगर विद्यालयों ने भाग लिया।

वंदे मातरम  के गायन हेतु  राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी के छात्राओं को पुरस्कार दिया गया ।राष्ट्रगान के गायन हेतु सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं को एसडीओ कमलेश्वर नारायण द्वारा पुरस्कार दिया गया।मार्च पास्ट में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को प्रथम स्थान, होली क्रॉस उच्च विद्यालय को द्वितीय स्थान, वहीं राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। झांकी प्रतियोगिता में राज कन्या मध्य विद्यालय नगर उंटारी को प्रथम स्थान, होली क्रॉस उच्च विद्यालय नयाखाड को द्वितीय स्थान, राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ  वहीं देश भक्ति व प्रगति गीत हेतु ग्लोबल पब्लिक स्कूल की नैंसी शुक्ला को प्रथम स्थान, माँ नगीना शशि महाविद्यालय की चांदनी देव को द्वितीय स्थान, वहीं राष्ट्रीय प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी दीप्ति कुमारी, आदिती शुक्ला, शालू शुक्ला को तृतीय स्थान मिला । मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान उनकी अनुपस्थिति के कारण नहीं हो पाया। मैदानी कार्यक्रम में राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी समुह नृत्य को प्रथम स्थान, ग्लोबल पब्लिक स्कूल नगर उंटारी समुह नृत्य को द्वितीय स्थान, वही अंबालाल बालिका उच्च विद्यालय समूह नृत्य को तृतीय स्थान मिला। बाकी अन्य को भाग लेने वाले समुह नृत्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मौके पर अनुमण्डल दंडाधिकारी जयबीरस लकड़ा,नगर पंचायत अध्यक्ष विज्या लक्ष्मी, उपाध्यक्ष लता देवी, अंचलाधिकारी अरुणिमा इक्का, बीडीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह,थाना प्रभारी निरंजन कुमार, कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार,मुकेश कुमार सिन्हा, विकास स्वदेशी, सहित अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम प्रभारी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिव शंकर प्रसाद ,कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पांडे देव् शंकर प्रसाद ने मिलकर किया। कार्यक्रम के दौरान वोलेंटीयर का कार्य अम्बालाल पटेल विद्यालय की स्काउट-गाइड की छात्राओ ने किया।

No comments:

Post a Comment