हनुमान मंदिर एवं सूर्य मंदिर निर्माण हेतु बैठक

हनुमान नगर छठ घाट सहिजन के पास हनुमान मंदिर और सूर्य मंदिर निर्माण करने हेतु बैठक हनुमान नगर छठ घाट पर की गई। बैठक में मंदिर निर्माण हेतु स्थल का चयन किया गया। स्थल की साफ सफाई  एवं गढे को भरकर बराबर करने हेतु JCB मशीन से अगली बैठक 16.12.2018 से पूर्व करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर निर्माण स्थल पर 1 बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया साथ ही बोर्ड लगाने की जिम्मेवारी राकेश प्रजापति को सौंपा गया। अंत मे सर्व सम्मति से अगली बैठक 16.12.2018 को निर्धारित कर सभी को धन्यवाद देते हुए बैठक की कार्यवायी समाप्त की गई।
बैठक में हनुमान नगर सहिजन निवासी नागेन्द्र नाथ दुबे, शशि भूषण चौधरी, अशोक तिवारी, जय सिंह, मुन्ना राम,   बीरेंद्र पाण्डेय, राकेश प्रजापति, नन्द गोपाल श्रीवास्तव, अम्पू तिवारी, संतोष कश्यप, सोनू दुबे, जनार्दन सिंह, राजीव पांडेय, अजय कश्यप, उमेश ताईद, सोनू तिवारी सहित अन्य कई हनुमान नगर वासी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment